22 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी, 2 युवकों की गई जान

Must read

श्रावस्ती: यूपी के श्रावस्ती जिले में रफ्तार के कहर से इलाके में डकंप मच गया है। तेज रफ्तार बाइक (high-speed bike) सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली (tractor-trolley) से जा भिड़े। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के डगमरा नाले के पास उस वक्त घटी, जब 2 बाइक सवार युवक सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनिंयत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ, हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सिरसिया सीएचसी पहुंचाया। घायल की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article