इससे पहले भी कोको कोला एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर राजेश गुप्ता पर लग चुके कई गंभीर आरोप
जलालाबाद: जलालाबाद कस्बे में कोकोकोला (Coca Cola) कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के साथ कई एजेंसियों के डिस्ट्रीब्यूटर राजेश गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल गुप्ता फर्रुखाबाद रोड पर एजेंसियां संचालित करते हैं जिनका पूरे कस्बे के साथ आसपास क्षेत्र में भी माल जाता है।
वही किसी बात को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर राजेश गुप्ता ने बारह पत्थर किराना व्यापारी सौरभ सक्सेना से फोन कर अभद्र भाषा व गाली गलौज ओर मारपीट की धमकी को लेकर पीड़ित सौरभ सक्सेना ने जलालाबाद कोतवाली मैं शिकायती पत्र दिया और सौरभ सक्सेना के फोन पर आया हुआ मोबाइल नंबर की जांच कर राजेश गुप्ता के ऊपर कानूनी कार्रवाई की मांग की।


