नोएडा। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो मोबाइल ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपा ट और ब्लैकमेलिंग करता था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी Grindr ऐप के माध्यम से लोगों से दोस्ती करते थे। इसके बाद वे पीड़ितों को मिलने के बहाने पीजी (पेयिंग गेस्ट) में बुलाते थे।
मुलाकात के दौरान आरोपी गुपचुप तरीके से अश्लील वीडियो बना लेते थे, और फिर उसी वीडियो के जरिए पीड़ितों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे। कई मामलों में पीड़ितों से लूटपाट भी की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिनकी जांच की जा रही है।
थाना सेक्टर-126 पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है और अन्य संभावित पीड़ितों से आगे आने की अपील की है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे साइबर अपराधों से बचा जा सके।
नोएडा में Grindr ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार


