17 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

गांव हेतमपुर में एक झोपड़ी में आग लगने से पूरा घर गृहस्थी का सामान जलकर राख

Must read

शाहजहांपुर: जनपद के थाना कलान क्षेत्र के गांव हेतमपुर (village Hetampur) में रात के अंधेरे में एक झोपड़ी (hut) में आग लगने से रामवीर यादव का पूरा घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने पड़ोसियों पर आग लगाने का संदेह जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।रात के सन्नाटे में भड़की आग 13 फरवरी की रात रामवीर यादव अपनी झोपड़ी से खेत की ओर गए थे।

खेत से लौटते हुए उन्होंने देखा कि उनकी झोपड़ी में भीषण आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचे तो गांव के ही पुष्पेंद्र समेत कुछ लोग वहां खड़े थे, जिन्हें देखते ही वे भाग निकले। आग की लपटों ने झोपड़ी में रखे 7 क्विंटल गेहूं, 1 क्विंटल सरसों, 2 बोरी मूंगफली, कपड़े, रजाइयां, गद्दे और अन्य घरेलू सामान को राख कर दिया। अनुमानित नुकसान लाखों रुपये का है।

पुलिस ने शुरू की जांच

रामवीर ने थाना कलान में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी संदिग्धों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगाने की घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। एसपी शाहजहांपुर ने बताया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article