33 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

मुखर्जी नगर में इंग्लिश टीचर नीतू सिंह के घर में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली में बड़ा हादसा टल गया है। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर (Mukherjee Nagar) इलाके में बीती रात एक रिहायशी मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह मकान देश की जानी-मानी UPSC कोचिंग टीचर नीतू सिंह (teacher Neetu Singh) का बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय नीतू सिंह अपने स्टाफ के साथ घर में मौजूद थीं। आग लगते ही सभी लोग तुरंत सतर्क हो गए और सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकल आए। घर में मौजूद कुल पांच लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि स्टाफ का एक सदस्य पवन कुमार मामूली रूप से घायल हो गया।

घायल पवन कुमार को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें ग्राउंड फ्लोर के ऊपर तीन मंजिलें और बनी हुई थीं। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, घर में रखा सामान आग की चपेट में आने से कुछ नुकसान जरूर हुआ है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article