30 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों में जमकर मारपीट, घायल युवक का वीडियो वायरल

Must read

 

हमीरपुरl सदर कोतवाली क्षेत्र के केसरिया का डेरा इलाके में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झगड़ा मारपीट में बदल गया। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक फरसा, तलवार और डंडा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक युवक जमीन पर गिरा हुआ है और उसकी पिटाई हो रही है।

वीडियो की पड़ताल में पता चला कि विवाद की शुरुआत कुछ सामान्य कहासुनी से हुई थी। देखते ही देखते यह लड़ाई का रूप ले लिया। हमले में घायल युवक अजीत ने बताया कि वह और उसके साथी झगड़े को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने आए थे, लेकिन तभी हमलावरों ने उन पर ही हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने तलवार, डंडा और फरसा का इस्तेमाल किया। अजीत के अनुसार, उसे तलवार से चोट लगी है। घायल युवक ने बताया कि हमलावर उसी क्षेत्र के निवासी हैं, और उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

वीडियो वायरल होने और तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है। फिलहाल तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

पुलिस ने अभी तक घटना के कारण और पूरी स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article