27.4 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

भूसा भरने को लेकर विवाद, 12 वर्षीय बच्चे पर धारदार हथियार से हमला

Must read

कौशांबीl थाना करारी क्षेत्र के ग्राम अगियौना में भूसा भरने को लेकर हुए विवाद में 12 वर्षीय बच्चे पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में बच्चा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना करारी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article