मुरादाबाद: यूपी में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है और इसी बीच एक खबर आ रही है कि, यहां के मुरादाबाद (Moradabad) के नकटपुरी खुर्द में इस ठंड के कारण गाय चली गई। इस घटना की खबर लगते ही विश्व हिन्दू महासंघ भारत (Vishva Hindu Mahasangh Bharat) जिला मुरादाबाद के पदाधिकारी गुरुवार सुबह की ठंड में ग्राम नकटपुरी खुर्द पहुंचे।
जिला अध्यक्ष कन्हैया यादव को जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया कि नकटपुरी खुर्द में एक गौमाता का ठंड के कारण स्वर्गवास हो गया तो वह अपनी टीम के कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंच गए और गौ माता का अंतिम संस्कार करवा दिया। उन्होंने बताया कि हमारे संगठन का हर एक व्यक्ति हमेशा अपने सनातन धर्म एवं गौ माता की रक्षा के लिए चौबीस घंटे खड़ा रहेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, हमारी हिन्दू संस्कृति को जागरूक करने का प्रयास भी किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने घोषणा करते हुए कहा, जल्द ही विश्व हिन्दू महासंघ भारत संगठन का विस्तार कार्यक्रम जिला मुरादाबाद में किया जाएगा। गौ माता के अंतिम संस्कार में कन्हैया यादव जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ भारत- जिला मुरादाबाद, सोनू पाल ब्लाक उपाध्यक्ष, विजेंद्र सिंह क्षेत्रीय सहयोग मंत्री, रवि पाल सदस्य, विक्की, अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे और अंतिम बार उन्हें नमन किया।


