–देश विदेश के हजारों अभ्यासियों ने किया गुरुसत्ता को प्रणाम
शाहजहांपुर: श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन (Speaker and Heartfulness Meditation) के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में रामचंद्र मिशन आश्रम (Ramachandra Mission Ashram) में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के तीसरे चरण का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रातःकाल सामूहिक ध्यान साधना के साथ उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमें देश–विदेश से आए हजारों अभ्यासियों ने सहभागिता कर मानव कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना की। आश्रम परिसर में पूरे दिन शांति, श्रद्धा और साधना का दिव्य वातावरण बना रहा।
एकात्म भाव से हुए ध्यान ने साधकों को गहरे आत्मिक अनुभव से जोड़ा। अपने संदेश में दाजी ने कहा कि आध्यात्मिक पथ पर अहंकार सबसे सूक्ष्म और चुनौतीपूर्ण अवरोध है। साधना, शास्त्र-अध्ययन और सामाजिक सम्मान जब पहचान बन जाते हैं, तब वही अहंकार का रूप ले लेते हैं। सच्ची साधना का मार्ग विनम्रता और समर्पण से होकर गुजरता है। उत्सव के अंतर्गत दाजी ने लालाजी महाराज और बाबूजी महाराज की प्रतिमाएं अभ्यासियों को प्रदान कीं।सायंकालीन ध्यान सत्र में भी दाजी के मार्गदर्शन में साधकों ने ध्यान किया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से और अधिक परिपूर्ण हो उठा।
आयोजन की सफलता में कान्हा आश्रम के प्रबंधक विनीत राणावत सहित सर्वेश चंद्रा, माधो गोपाल अग्रवाल, ए.के. गर्ग, श्री गोपाल अग्रवाल, सुयश सिन्हा, हर्षवर्धन अग्रवाल, ममता सिंह, राज गोपाल अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह, शुभम सक्सेना, जोन प्रभारी सौमेंद्र त्यागी, माया सिंह, बबिता यादव, बेबी राज, कुमार अभय, देवतोष श्रीवास्तव समेत अनेक साधकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।


