फिरोजाबाद। शादी समारोह में लाईसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक लाईसेंसी रायफल 315 बोर, कारतूस सहित पकड़ा है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना नारखी के गांव नगल चौबे निवासी राहुल कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार का रायफल से हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस टीम ने वीडियो ंका संज्ञान लेते हुए तीन लोग पिता, पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी फरार है।
बरामद रायफल से ही फायरिंग हुई थी। पुलिस ने मौके से तीन खोखा, चार जिंदा कारतूस बरामद किये है। रायफल के लाईसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है।


