नवाबगंज: थाना क्षेत्र (Nawabganj area) के गांव हुसैनपुर बांगर निवासी भूपेन्द्र सिंह 6 December 2025 को सुबह ग्यारह बजे गांव में ही लगी अपनी समरसेवल पर बैठा था। तभी उसी समय गांव के ही निवासी रवी प्रताप अपने साथी के साथ आकर पुरानी रंजिश को लेकर भूपेन्द्र सिंह को गालीगलौज करने लगे। गालीगलौज का बिरोध करने पर रवी प्रताप व उसके साथी ने भूपेन्द्र सिंह को लाठी डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में भूपेन्द्र सिंह चोटिल हो गया। थाना पुलिस ने भूपेन्द्र सिंह की तहरीर पर रवी प्रताप, विश्वप्रताप और प्रयाग सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
नवाबगंज इलाके में 6 दिसंबर को युवक पर हुए हमले का मामला आज हुआ दर्ज


