23 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

टप्पेबाजी की वारदात, धूप से बचाने के बहाने ग्रामीण से 50 हजार की ठगी

Must read

 

हमीरपुर
राठ कस्बे में टप्पेबाजी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात बाइक सवारों ने एक ग्रामीण को धूप से बचाने का झांसा देकर उसकी जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने राठ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम महजौली निवासी मुरलीधर ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने निजी कार्य से सिविल न्यायालय राठ आए थे। काम निपटाने के बाद जब वह रोडवेज की ओर जा रहे थे, तभी श्री गांधी राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज के पास दो अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे और उन्हें धूप से बचाने के लिए लिफ्ट देने की पेशकश की।

भरोसा कर मुरलीधर उनके साथ बाइक पर बैठ गए। इसके बाद आरोपी उन्हें मुख्य मार्ग से हटाकर बगल की गलियों से होते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल अहिरवार के घर के पास ले गए और वहीं उतार दिया। इस दौरान चालाकी से उन्होंने उनकी जेब काट ली और 50 हजार रुपये निकाल लिए।

कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद जब मुरलीधर ने अपनी जेब देखी, तो पैसे गायब थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल राठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। कोतवाली के एसएसआई प्रिंस दीक्षित ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अजनबियों पर भरोसा करने से बचें और ऐसी परिस्थितियों में सतर्क रहें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article