औरैया। थाना बेला क्षेत्र में कानपुर रोड पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बेकाबू होकर नहर के पुल की सुरक्षा दीवार से जा टकराई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि चालक की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव भदोरा निवासी अरुण चौहान बीती देर रात कानपुर से अपना काम निपटाकर कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार पिपरौली शिव गांव के पास स्थित नहर पुल पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पुल की दीवार से जा भिड़ी।
हादसे में कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बेला थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया, ताकि यातायात प्रभावित न हो।
थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे में चालक सुरक्षित है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर स्थिति संभाली गई और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलती है तो अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की


