25 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

काशी में दुकान तोड़ने पहुंचा बुलडोजर, मांगी मोहलत, मांग पूरी ना होने पर टीन शेड मे पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग

Must read

वाराणसी: श्री काशी (Kashi) विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र (मणिकर्णिका घाट और दालमंडी) में पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। कुछ स्थानीय लोग इसके पक्ष में हो तो कुछ ऐतिहासिक धरोहरों से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे हैं। मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat) को संवारने का काम जोरशोर से चल रहा है। वहीं दालमंडी बाजार जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण होना है। 31 जनवरी को 23 जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया गया था, इन भवनों को तोड़ने की कार्रवाई सोमवार को शुरू हुई।

इसी दौरान स्थानीय निवासी रहमत अली मंसूरी के परिवार के व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर अपने ही मकान के ऊपरी तल पर आग लगा दी। पुलिस ऐसा करने वाले युवक को तलाश रही है, जिसने आग लगाई है। वह घर के अंदर घुसा हुआ है, जिसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने जैसे तैसे आग पर तो काबू पा लिया लेकिन तोड़फोड़ का काम रुक गया। अफसरों के मुताबिक ऊपर से ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है, जो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी पड़ा है। युवक ने ऊपर से मकान को आग लगाने के बाद लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की कोशिश की, युवक को हिरासत में लेने के लिए पुलिस और आरएफ जवान घर में दाखिल हुए, आरोपी की तलाशी जारी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article