20 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

नवाबगंज–मंझना मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, डॉक्टर समेत दो घायल

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज–मंझना मार्ग (Nawabganj-Manjhana road) पर भारत नगर मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) उस समय हो गया जब एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक चिकित्सक भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब फर्रुखाबाद के आईटीआई क्षेत्र निवासी कमलेश चंद पुत्र राम बिहारी लाल अपनी बाइक से जा रहे थे।

बाइक पर उनके पीछे डॉ. जागेश्वर प्रसाद सक्सेना पुत्र मुंशीलाल सक्सेना सवार थे। भारत नगर मोड़ के पास अचानक बाइक असंतुलित हो गई और तेज रफ्तार में बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में डॉ. जागेश्वर प्रसाद सक्सेना को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चालक कमलेश चंद भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल थाना प्रभारी राजीव कुमार को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद दोनों घायलों को तत्काल नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article