28.6 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

दानपत्र के नाम पर धोखा, खाते से 8 लाख पार… 70 वर्षीय बुजुर्ग ने थाने की चौखट पर लगाई गुहार

Must read

शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी 70 वर्षीय छोटेलाल ने अपने ही परिचितों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग का कहना है कि भरोसे का फायदा उठाकर पहले उनकी तीन बीघा जमीन और मकान अपने नाम दानपत्र करवा लिया गया, फिर बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, छोटेलाल पुत्र कल्लू ग्राम रामपुर के निवासी हैं। उनका आरोप है कि सावित्री पत्नी राजकुमार व राजकुमार पुत्र बच्छलाल ने डेढ़ वर्ष पूर्व उन्हें बहला-फुसलाकर तीन बीघा खेत और मकान का दानपत्र अपने नाम करा लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनके बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर जोड़कर धीरे-धीरे करीब 8 लाख रुपये भी निकाल लिए। बुजुर्ग को इस लेनदेन की भनक तक नहीं लगी।

पीड़ित का कहना है कि करीब आठ दिन पूर्व आरोपियों ने उनके घर से 50 हजार रुपये और निकाल लिए। विरोध करने पर कथित तौर पर धमकी दी गई कि “रुपये हमारे पास हैं, जो करना है कर लो… ज्यादा बोलोगे तो घर से बाहर फेंक देंगे।”

70 वर्षीय छोटेलाल लाठी के सहारे थाना गढ़िया रंगीन पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ विश्वासघात और आर्थिक शोषण किया गया है।

अब देखना यह है कि पुलिस मामले की जांच कर बुजुर्ग को न्याय दिला पाती है या नहीं। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article