20 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

15 साल के भतीजे से 35 साल की चाची को हुआ प्यार, फिर दोनों हुए फरार

Must read

गोरखपुर: कहते है मोहब्बत करने की न कोई उम्र होती है और न ही कोई सीमा, मोहब्बत किसी को कभी भी और किसी भी हो सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है। 35 साल की चाची (aunt) अपने 15 साल के भतीजे (nephew) पर दिल हार बैठी, प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक होने के लिए घर से फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला है।

खबरों के मुताबिक, पूरा मामला पीपीगंज थाना इलाके के एक गांव का है। जहां 10 दिन पहले 35 साल की महिला अपने भतीजे के साथ घर छोड़कर भाग गई थी, मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस दोनों की जांच में जुटी और दोनों को खोज निकाला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों से भागने की वजह पूछी और पूछताछ में बात सामने आई कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं औऱ वे शादी करने वाले थे।

वहीं दोनों को पकड़ने के बाद मामले की जानकारी पुलिस ने किशोर के पिता को दी। जानकारी मिलते ही किशोर के परिजन थाने पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने अपनी शिकायत वापस लेते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने चाची-भतीजे को परिजनों को सौंप दिया और अब पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article