25 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

भाजपा का जनसंवाद: विधायक ने योजनाओं की दी जानकारी

Must read

 

फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ के तहत भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के उस्मानगंज गांव में शनिवार को भव्य जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुर के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर शामिल हुए, जिनका ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।
जनसंवाद में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनमें सड़क, बिजली, पेयजल और आवागमन से जुड़ी प्रमुख समस्याएं शामिल रहीं। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने “सेवा ही संगठन, सुशासन ही संकल्प” के मूल मंत्र को दोहराते हुए जनसेवा को सर्वोपरि बताया।
इस दौरान ग्रामीणों ने जहानगंज-कमालगंज सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जहानगंज अनुज कटियार, प्रभाकर राठौर, सौरभ चौहान प्रवीन कटियार, पुनीत कटियार, नितिन कटियार, लालू कटियार, विमल यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जनसमर्थन से भरपूर रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article