29 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

समाधान दिवस: डीएम व एसपी ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद में आम जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के तहत थाना कमालगंज में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक-एक फरियादी को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्हें मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कई मामलों में तत्काल निस्तारण भी कराया गया, जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के आदेश दिए गए।
थाना समाधान दिवस के इस आयोजन से फरियादियों को अपनी समस्याएं सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और उम्मीद दोनों बढ़ी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article