सेंट्रल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार कमल के साथ खड़ी है
शाहजहांपुर। जनपद के तेज तर्रार पत्रकार कमल सिंह को फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना से पत्रकार जगत में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज भेजते हुए लिखा— “तेरा जल्दी ही सफर खत्म कर दूंगा।”
धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पत्रकार कमल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर सेल की मदद से मैसेज भेजने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पत्रकार संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


