अमृतपुर फर्रुखाबाद,
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार में उधारी के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। परचून दुकानदार से रुपये मांगने को लेकर नाराज हुए दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
तहरीर के अनुसार, पीड़ित ने अपनी दुकान से उधार लिए गए करीब 2500 रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित के घर में घुस आया। आरोप है कि आरोपियों ने घर में मौजूद भाई, पत्नी और मां सहित सभी सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हो गए।
हमले के दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया, जिससे परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


