23 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

बहेड़ी में मिनी बैंक संचालक की लोहे की रॉड से हत्या, इलाके में सनसनी

Must read

 

 

 


 

बरेली

बहेड़ी क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसमें एक मिनी बैंक संचालक की सरेआम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल फैल गया है।

 

जानकारी के अनुसार, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सतेंद्र कुमार नगर पालिका परिसर में एसबीआई की मिनी ब्रांच और सीएचसी सेंटर चलाता था। वह गुरुवार रात अपनी दुकान बंद करने के बाद मोहम्मदपुर चौराहा बाईपास के पास एक होटल में खाना खाने गया था, जहां यह घटना हुई।

 

रात करीब 11 बजे आरोपी अंकित अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और सतेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिसके बाद सतेंद्र जान बचाकर बाइक से भागने लगा।

 

बताया गया कि हमलावरों ने उसका पीछा किया और रोडवेज के पास उसे घेर लिया। वहां उन्होंने सतेंद्र के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बाइक सहित गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

 

इलाज के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी रही और देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया, जिसे बाद में हत्या की धारा में बदल दिया गया।

 

इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। सतेंद्र की शादी चार साल पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी भी है। उसकी अचानक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और लोग उसे एक शांत व मिलनसार व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article