31 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय इंद्रेश पाल की मौत

Must read

शाहनबाज | मोहम्मदाबाद (सदर), फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय इंद्रेश पाल की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुमंगलम हॉस्पिटल के सामने हुई, जब उनकी बाइक एक ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार 32 वर्षीय सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नगला खारिक पोस्ट महोई निवासी इंद्रेश पाल अपने साथी सचिन के साथ रोहिल्ला चौराहे स्थित स्पेलर पर सरसों पिराने जा रहे थे। वे बाइक से महिला चौराहा की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान इटावा-बरेली हाईवे पर सुमंगलम हॉस्पिटल के सामने उनकी बाइक सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा से टकरा गई।

दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 108 एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सन्नी मिश्रा ने इंद्रेश पाल को मृत घोषित कर दिया। सचिन को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया।

उप निरीक्षक विनोद यादव ने मृतक इंद्रेश पाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंद्रेश पाल अपने पिता के साथ खेती का काम करते थे और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।

मृतक इंद्रेश पाल की चार वर्षीय एक पुत्री है। उनकी माता बिट्टी देवी और पत्नी मालती का रो-रोकर बुरा हाल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article