19 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

उन्नाव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 युवकों की मौत

Must read

उन्नाव: यूपी के उन्नाव (Unnao) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, दो बाइकों (Two bikes) में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के दही थाना क्षेत्र का है। जहां दरोगा खेड़ा के पास बुधवार शाम आमने-सामने से आ रही दो तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में शिव शंकर और संदीप नाम के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article