शाहजहांपुर। सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) के नामित सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर पशु कल्याण से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में शहर में पशुओं के लिए आधुनिक ट्रामा सेंटर स्थापित करने की मांग रखी गई, ताकि दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में घायल पशुओं को तत्काल उपचार मिल सके। सदस्यों ने पशु क्रूरता के मामलों में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया। साथ ही अवैध पशु परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान नामित सदस्य कृष्ण कुमार सक्सेना, आलोक मिश्रा, मुनिराज सिंह, दीपक गुप्ता व श्रीश दीक्षित मौजूद रहे।


