लखनऊ: उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने बुधवार को कई वरिष्ठ अधिकारियों (officers) के तबादले (transferred) और नई तैनातियों की सूची जारी की है। इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाना और विभागीय योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना बताया गया है।
5 IAS अधिकारियों के तबादले
गुंजन द्विवेदी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का मिशन निदेशक बनाया गया।
रत्नेश सिंह बने प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ के अपर निदेशक।
अशोक कुमार को मिला सिंचाई, जल संसाधन व कारागार विभाग का जिम्मा।
गिरिजेश कुमार त्यागी बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के सचिव।
अनीता वर्मा सिंह को उच्च शिक्षा विभाग व लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी।
तबादलों से प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, कई अहम पदों पर नई तैनाती।।


