27 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

पानीपत में नाबालिग लड़की से बलात्कार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Must read

पानीपत: हरियाणा के पानीपत (Panipat) में मॉडल टाउन इलाके में एक 11 साल की लड़की (Minor girl) का जबरन रेप किया गया और हैरानी की बात ये है कि रेप का आरोपी एक 17 साल का नाबालिग लड़का है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पीड़िता के पड़ोस का ही रहने वाला है और वह बहाने से उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया। साथ ही शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता को करीब 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इसके बाद हिम्मत जुटाकर जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई की।

घटना के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है। इस घटना के बाद से वह काफी डरी-सहमी है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़के को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस पूरी घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है, साथ ही इलाके में लोगों के बीच अलग ही हैरानी की माहौल देखा जा रहा है और अपने बच्चों को लेकर सुरक्षा की चिंता पैदा हो गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article