– विवेचनाओं में सुस्ती को लेकर गिरी एसपी आरती सिंह की गाज
– मोहम्मद कामिल को प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू की जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।
जारी आदेश के तहत महिला निरीक्षक पूनम अवस्थी को मॉनिटरिंग सेल से स्थानांतरित कर थाना जहानगंज का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक मोहम्मद कामिल को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक राजेश राय, जो पहले थाना जहानगंज में तैनात थे, उन्हें स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।बताया जा रहा है कि राजेश राय लगातार विवेचनाओं में लापरवाही कर रहे थे, और एक बड़े मामले में भी रूचि नहीं दिखा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इन तबादलों को जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नए दायित्व मिलने के बाद सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और नए तैनात अधिकारियों से बेहतर कार्य प्रदर्शन की अपेक्षा जताई जा रही है।


