24 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

सीएम योगी की पहल रंग लाई: युद्धग्रस्त इज़राइल से अम्बेडकर नगर का युवक सुरक्षित स्वदेश लौटा

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील प्रशासनिक तंत्र का एक और उदाहरण सामने आया है। युद्धग्रस्त इज़राइल में फंसे अम्बेडकर नगर के एक युवक को सुरक्षित भारत वापस लाया गया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली और प्रदेश सरकार की सक्रियता की सराहना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार युवक रोजगार के सिलसिले में इज़राइल में था, तभी वहां अचानक युद्ध जैसे हालात बन गए। खतरे के बीच फंसे युवक के परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सीएम के निर्देश मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पूरे प्रकरण को प्राथमिकता देते हुए संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया और सुरक्षित रेस्क्यू की योजना तैयार की। युवक को सीधे संघर्ष क्षेत्र से निकालना जोखिम भरा होने के कारण उसे जॉर्डन के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर युवक को भारत लाया गया, जहां वह सकुशल अपने घर पहुंच गया। युवक की सुरक्षित वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने मुख्यमंत्री व प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेश सरकार ने कहा है कि विदेशों में संकट की स्थिति में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में आगे भी त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article