आजमगढ़। जनपद में 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मिरिया रेहड़ा गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और अधिकारियों की लगातार निगरानी जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान गोरक्षनाथ डेयरी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। बैरिकेडिंग, मंच निर्माण, पार्किंग, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
सीएम के संभावित दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, वहीं राजनीतिक दृष्टि से भी इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
6 अप्रैल को सीएम योगी का संभावित दौरा, गोरक्षनाथ डेयरी का करेंगे उद्घाटन


