34 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

राजधानी में बड़ी साजिश नाकाम, आईएसआई से जुड़े 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Must read

लखनऊ। राजधानी में एक बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साकिब, लोकेश, विकास और अरबाब के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों के अनुसार, ये सभी पाकिस्तानी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे और ऑनलाइन माध्यम से फंडिंग प्राप्त कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की योजना रेलवे के सिग्नल बॉक्स को निशाना बनाकर बड़े स्तर पर रेल यातायात को बाधित करने की थी। इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडर टैंकर में विस्फोट कर भारी जनहानि करने की भी साजिश रची गई थी। समय रहते इनकी गिरफ्तारी से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास से कई महत्वपूर्ण स्थानों और नेताओं की रेकी के वीडियो बरामद हुए हैं, जिससे उनकी मंशा और भी गंभीर मानी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इन वीडियोज और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार चारों में से दो आरोपी मेरठ और दो गाजियाबाद के निवासी हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क को खंगालने का काम तेजी से किया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से राजधानी में एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया गया है, वहीं पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article