34 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

तेज आंधी से नवाबगंज में बिजली व्यवस्था ठप, घंटों रही आपूर्ति बाधित

Must read

नवाबगंज क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, खासकर बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तीन प्रमुख फीडरों पर घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा।

अठसेनी ग्रामीण फीडर रात करीब 2 बजे बंद हो गया था, जिसे सुबह 7 बजे बहाल किया जा सका। वहीं, जगदीशपुर ग्रामीण फीडर रात 12 बजे से बंद रहा और सुबह करीब 8 बजे जाकर चालू हो पाया। लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को गर्मी और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।

बिजली बाधित होने का मुख्य कारण तेज आंधी के चलते पेड़ों की डालियों का बिजली लाइनों पर गिरना रहा। गांव त्यौरी के पास लाइन पर गिरी डाली को काटकर हटाया गया। नवाबगंज नगर के बाईपास मार्ग पर जम्फर टूट गया था, जबकि नगला दमू के पास भी पेड़ों की डालियों के कारण आपूर्ति प्रभावित रही।

सिरमौरा ग्रामीण फीडर पर स्थिति और गंभीर रही, जहां रात 1 बजे तार टूट गया था और सुबह 10 बजे तक भी आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। बिजली घर के पास टूटे तार को जोड़ने का कार्य जारी रहा। इसके अलावा, गांव वेग के पास भी एक पेड़ लाइन पर गिर गया, जिसे हटाने में समय लगा।

सुबह होते ही लाइनमैन मंजेश कुमार, वीरसिंह और हकूम सिंह ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर खराबियों का पता लगाया और मरम्मत कार्य शुरू किया। उनके प्रयासों से धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी, जिससे लोगों को राहत मिली।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article