27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

चोरी का अनोखा मामला, आरोपी ने निगला ब्रेसलेट, पुलिस ने ऐसे कराया बरामद

Must read

 

बरेली चोरी के एक अजीबोगरीब मामले ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। शातिर चोर सिकंदर उर्फ छोटा ने गिरफ्तारी के दौरान चोरी किया गया चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से आखिरकार उसे बरामद कर लिया। इस पूरी कार्रवाई की चर्चा अब क्षेत्र में जोरों पर है।

बारादरी थाना पुलिस ने सिकंदर और उसके साथी मुकेश को यक्ष ऐप की मदद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय सिकंदर ने अपने हाथ में पहना 42 ग्राम चांदी का ब्रेसलेट तुरंत मुंह में डालकर निगल लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर एक्स-रे कराया, जिसमें ब्रेसलेट उसके पेट में साफ दिखाई दिया।

ब्रेसलेट बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी को दो दिन तक निगरानी में रखा और उसकी पसंद का खाना भी खिलाया, लेकिन वह शौच नहीं कर रहा था। अंततः डॉक्टरों की सलाह पर उसे दवा दी गई, जिसके बाद शौच के जरिए ब्रेसलेट बाहर निकलवाया गया। बरामद ब्रेसलेट को पुलिस ने मालखाने में जमा करा दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सिकंदर और उसका साथी 30 मार्च की रात सम्राट अशोक नगर में एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर बाइक, मोबाइल और ब्रेसलेट लेकर फरार हुए थे। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article