33 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

ठेकेदार की हैवानियत: महिला मजदूर को वीडियो से ब्लैकमेल कर किया शोषण

Must read

 

लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में एक ठेकेदार पर महिला मजदूर का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और यौन शोषण करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार, वह बाराबंकी की रहने वाली है और गोमतीनगर के विनीत खंड में एक निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करती थी। आरोप है कि ठेकेदार मुकेश ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा।

महिला का कहना है कि आरोपी ने न सिर्फ उसके साथ जबरन संबंध बनाए, बल्कि धमकाकर उससे रुपये भी वसूले और अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया।

परेशान होकर पीड़िता ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद 31 मार्च को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म और वसूली समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article