28 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

छात्राओं को दिखाई गई ‘द केरला स्टोरी 2’, जागरूकता पर दिया गया जोर

Must read

 

संभल के कोतवाली क्षेत्र में बहजोई रोड स्थित तुलसी सिनेमा हॉल में बुधवार को एक विशेष पहल के तहत करीब 500 छात्राओं को फिल्म द केरला स्टोरी 2 मुफ्त में दिखाई गई। इस कार्यक्रम में जिले के 8 स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं के साथ-साथ अन्य महिलाओं और लड़कियों के लिए भी तीन शो आयोजित किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और सभी छात्राएं शिक्षकों की निगरानी में कार्यक्रम में शामिल हुईं।

फिल्म देखने के बाद छात्राओं ने इसे जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा चारु ने कहा कि फिल्म में दिखाए गए घटनाक्रम ने उन्हें भावुक कर दिया और यह संदेश मिलता है कि किसी के साथ भी गलत नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है।

वहीं सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियांशी वार्ष्णेय ने फिल्म को प्रेरणादायक बताया। उनके अनुसार, फिल्म का उद्देश्य किसी एक धर्म पर केंद्रित नहीं बल्कि जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को दूसरों के प्रभाव में आकर गलत फैसले नहीं लेने चाहिए और अपने माता-पिता द्वारा दिए गए मूल्यों का पालन करना चाहिए।

प्रियांशी ने यह भी कहा कि हर लड़की को आत्मनिर्भर बनना चाहिए ताकि कोई उसे आसानी से प्रभावित न कर सके। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए कहा कि स्कूलों द्वारा इस तरह की पहल सभी छात्राओं के लिए फायदेमंद है, चाहे वे किसी भी पृष्ठभूमि से हों।

इसी तरह बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मानवी कौशिक ने भी फिल्म को सराहा। उन्होंने कहा कि फिल्म यह सिखाती है कि लड़कियों को किसी के जाल में नहीं फंसना चाहिए, बल्कि खुद पर भरोसा करते हुए अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article