36 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

अतिक्रमण पर सख्ती, चौक से फतेहगंज तक चला अभियान—दुकानदारों पर कार्रवाई, वाहन चालान, सामान जब्त

Must read

अयोध्या। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से चौक से फतेहगंज तक पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और बाजार क्षेत्रों में फैले अतिक्रमण को हटाते हुए सख्त कार्रवाई की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
अभियान के दौरान उन दुकानदारों को निशाने पर लिया गया, जिन्होंने अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैला रखा था और यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर न केवल अतिक्रमण हटवाया बल्कि कई स्थानों से सामान जब्त कर लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
इसी के साथ दुकानों के बाहर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ चालान काटे गए और लोगों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रहे जाम की समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। अधिकारियों ने साफ किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article