– 2027 में सरकार बनाने का लक्ष्य—बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश
लखनऊ। राजधानी में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन और आगामी चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना है और इसके लिए अभी से जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विश्वनाथ पाल ने कहा कि पार्टी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक गठन करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि मजबूत बूथ ही चुनाव में जीत की बुनियाद होता है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर संगठन को विस्तार देना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाएं और आगामी चुनाव को लक्ष्य बनाकर अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उनके इस बयान के बाद बसपा में संगठनात्मक गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का बड़ा बयान


