36 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

मायावती के पास जनाधार नहीं, बसपा भटक चुकी: अनिल

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होती जा रही है। राजधानी में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बहुजन समाज पार्टी और उसकी मुखिया मायावती पर तीखा हमला बोला है।
मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि आज के समय में मायावती के पास कोई ठोस जनाधार नहीं बचा है और जनता उनसे दूर हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी अपनी मूल विचारधारा और नीतियों से भटक चुकी है, जिसके कारण पार्टी का जनाधार लगातार कमजोर हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा कि BSP में अब न तो पहले जैसे मजबूत नेता बचे हैं और न ही समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम दिखाई देती है। पार्टी का संगठनात्मक ढांचा भी कमजोर पड़ चुका है, जिसका असर चुनावी प्रदर्शन में साफ नजर आता है।
मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस पर बसपा की ओर से भी प्रतिक्रिया आ सकती है, जिससे राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article