गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल अपने गोंडा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में फिल्म धुरंधर-2 को लेकर पूछे गए सवाल पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी।
मंत्री ने कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन जाली नोटों के मामले पर उन्होंने साफ तौर पर माना कि देश और प्रदेश में इसका एक नेक्सस जरूर मौजूद है। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा, “मैंने अभी धुरंधर-2 नहीं देखी है, आप टिकट दिलाएंगे तो देख लूंगा।”
आशीष पटेल का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है, जहां उन्होंने एक ओर जाली नोटों के नेटवर्क की मौजूदगी को स्वीकार किया, वहीं फिल्म को लेकर दिया गया उनका हल्का-फुल्का जवाब लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।
मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी प्रतिक्रिया देखी जा रही है और जाली नोटों के मुद्दे पर एक बार फिर बहस तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
गोंडा में मंत्री आशीष पटेल का बयान, ‘धुरंधर-2’ में जाली नोट के मुद्दे पर बोले—देश-प्रदेश में नेक्सस मौजूद


