29 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

शंभूआ पुलिया पर ट्रक-बस की टक्कर, दोनों वाहन खाई में गिरे, 20 घायल

Must read

 

कानपुर में शंभूआ पुलिया पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी बिधनू भेजा गया। वहां चिकित्सकों की टीम द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article