30 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

बाबा नीम करौली जी की प्रेरणा से इण्डियन हेल्पलाइन ने जरूरतमंदों तक पहुँचाया सम्मानपूर्ण भोजन

Must read

लखनऊ।राजधानी में प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की प्रेरणा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित “बृज की रसोई” सेवा प्रकल्प के अंतर्गत रविवार, 29 मार्च 2026 को आशियाना क्षेत्र में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य समाज के अकिंचन, असहाय, निराश्रित, श्रमजीवी एवं जरूरतमंद वर्ग को सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों ने निःशुल्क भोजन ग्रहण किया, वहीं स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से भोजन वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहल सिर्फ भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास भी है।
विकास पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे आयोजन और अधिक प्रभावी बना।
संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही सच्ची साधना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसर—जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य खुशी के क्षण—को इस प्रकार के सेवा कार्यों से जोड़कर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटें।
सी. एच. तिवारी ने कहा कि संस्था लगातार जरूरतमंदों की सेवा में जुटी हुई है और समाज को सहयोग का सकारात्मक संदेश दे रही है। वहीं बलवंत सिंह ने विशेष अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़ने की अपील करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
राजीव पाण्डेय ने कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और सुव्यवस्थित प्रबंधन को विशेष उपलब्धि बताया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर सी. एच. तिवारी, राजीव पाण्डेय, बलवंत सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, अर्पित रावत, विकास पाण्डेय, अखिलेश सिंह, रामआसरे कनौजिया, गोविन्द सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से अपील की गई कि अधिक से अधिक लोग इस तरह के परोपकारी कार्यों से जुड़ें, ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सके और समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article