फतेहपुर। खागा क्षेत्र स्थित सुजरही बाईपास पर एक चलती ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक और खलासी खाना बना रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते ट्रक के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगते ही स्थिति गंभीर हो गई, लेकिन चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दौरान ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक राजस्थान से कोलकाता की ओर जा रहा था। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
खाना बनाते समय ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर राख


