35.3 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल

Must read

 

निजी वाहन से सीएचसी राजेपुर भेजा गया

फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसा ग्राम अमैयापुर स्थित पूर्वी पुलिया, थाना अमृतपुर के पास हुआ। घायल बाइक सवारों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, जैतपाल (35 वर्ष) पुत्र सियाराम, निवासी कालीकागंज, थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर, अपनी बाइक से अमैयापुर से रतनपुर की ओर जा रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे अखिलेश (16 वर्ष) पुत्र छविराम, निवासी अमैयापुर, की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों बाइक सवार घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पहुंचकर दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी राजेपुर पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति स्थिर बताई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारण तेज रफ्तार और लापरवाही को माना है।
अमृतपुर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ऐसे हादसे समय-समय पर हो रहे हैं। स्थानीय लोग भी प्रशासन से सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article