फिरोजाबाद। जगत जननी मॉ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
दुर्गा जयंती समिति के तत्वाधान में मॉ भगवती की भव्य शोभायात्रा सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण से शुरू हुई। शोभायात्रा का शुभारम्भ सदर विधायक मनीष असीजा मॉ दुर्गा की आरती उतारकर, महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा छोटा चौराहा, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड, फिरोजाबाद क्लब चौराहा होते हुए गोपाल आश्रम में पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश का डोला, मॉ काली, मॉ बेलोन, कैला देवी, जगत जननी मॉ दुर्गा की झांकी आकर्षण का कंेद्र रही। मॉ दुर्गा के स्वरूप की जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतारी गई। शोभायात्रा में अजय मित्तल, सुनील कुमार बंसल, रोहित, रवि अग्रवाल बंटी, प्रदीप कौशिक, रवीन्द्र लाल तिवारी, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, हरीनारायन गुप्ता, विपुल बंसल, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, संजीव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजीव बंसल, आलोक मित्तल, अजय वार्ष्णेय, प्रिंस बंसल, उदित गर्ग, अर्चित मित्तल, कन्हैया लाल गुप्ता, मुरारीलाल, अजीत अग्रवाल आदि मौजूद
धूमधाम से निकली जगत जननी मॉ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा


