फिरोजाबाद। मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरों को पुलिस ने चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से लूट के दो मोबाइल, दो तमंचा, अपाचे मोटर साइकिल बरामद हुई है।
थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुहल्ला गढ़ैया निवासी आबिद अली ने तहरीर दी थी कि रात वह अपने घर के सामने खड़ा होकर मोबाइल पर मैसेज देख रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल लूटकर भाग निकले। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। बाइक नंबर के आधार पर गुरुवार रात कृष्णा पुत्र सत्यप्रकाश, यतेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण श्रीराम कालोनी थाना उत्तर गोवर्धन की ठार के पास से घेरेबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास लूट के दो मोबाइल, दो तमंचा, कारतूस और अपाचे मोटर साइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।
दो शतिर लुटेरे गिरफ्तार, चोरी की बाइक, मोबाइल व तमंचा बरामद


