लखनऊ। राजधानी में 8 शव्वाल को ‘काला दिवस’ मनाने का ऐलान किया गया है। मौलाना यासूब अब्बास ने बयान जारी कर समुदाय से इस दिन विरोध दर्ज कराने की अपील की है।
मौलाना यासूब अब्बास ने लोगों से अपने घरों पर काले झंडे फहराने, काली पट्टी बांधने और काले कपड़े पहनकर विरोध जताने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जन्नतुल बक़ी के ध्वस्तीकरण के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।
बताया गया कि इस दौरान सऊदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की भी तैयारी की जा रही है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, यह विरोध शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा और समुदाय से बड़ी संख्या में भागीदारी की अपील की गई है। वहीं, प्रशासन भी कार्यक्रम को देखते हुए सतर्क नजर आ रहा है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस ऐलान के बाद शहर में चर्चा तेज हो गई है और 8 शव्वाल को होने वाले कार्यक्रम पर सभी की नजरें टिकी हैं।
8 शव्वाल को ‘काला दिवस’ मनाने का ऐलान, विरोध कार्यक्रम की तैयारी


