28 C
Lucknow
Wednesday, August 19, 2026

दो परामर्शदाताओं के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

Must read

फिरोजाबाद। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने अरविंद कुमार सिंह द्वितीय ने बताया कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में उ.प्र. के शासनादेश के अधीन परिवार न्यायालय फिरोजाबाद में दो परामर्शदाताओं के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। जिसमें, अर्ह व्यक्ति समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री रखता हो और उसे समाज सेवा का अनुभव हो। जो व्यक्ति सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री धारक है और पारिवारिक काउंसलिंग में जिन्हे दो वर्ष का अनुभव है, उन्हे वरीयता दी जायेगी। परामर्शदाता की आयु 35 से 65 के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च तक संलग्न प्रारूप पर स्व प्रमाणित फोटो सहित आवेदन पत्र प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, फिरोजाबाद के प्रशासनिक कार्यालय में शाम 05 बजे तक उपलब्ध करा सकते है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article