फिरोजाबाद। अचानक से पहिया निकलने से तेज रफ्तार आटो पलट गया। हादसे में आगे एक बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
फरिहा में मुहल्ला चवनपुरा निवासी 38 वर्षीय रवींद्र मारुति कंपनी में काम करता है। वह काम करके अपने घर फरिहा जाने के लिए आटो में बैठा था। नगला गोला के पास आटो पहुंचा था। तभी अचानक से आगे का पहिया निकल गया। इससे आटो पलट गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग भागकर पहुंचे। आटो को सीधा किया। जानकारी पर रवींद के साथी मौके पर पहुंच गए। उसे लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। रवींद्र ने बताया कि आटो में चालक समेत छह लोग बैठे। अन्य लोगों को चोट नहीं आई है।


