अयोध्या।मर्यादा की नगरी अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, शिवेंद्र सिंह को भाजपा अयोध्या महानगर महामंत्री बनाया गया है, जिन पर 18 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में महानगर महामंत्री बनाए गए शिवेंद्र सिंह पर 18 आपराधिक मामले दर्ज होने का दावा किया जा रहा है, और वे पहले जेल भी जा चुके हैं।
बताया जा रहा है कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उनके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हुए थे और वे जेल में निरुद्ध भी रहे। इस नियुक्ति के बाद पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं कि बिना लंबी संगठनात्मक पृष्ठभूमि के इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे दी गई।


