वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। द वाशिंगटोन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में अपने पैराट्रूपर्स की तैनाती के आदेश जारी किए हैं, जिससे हालात और गंभीर होते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी सेना की प्रतिष्ठित 82वीं एयरबोर्न डिवीजन को खाड़ी क्षेत्र में तैनात किया जा सकता है। यह डिवीजन तेज कार्रवाई और जमीनी ऑपरेशन के लिए जानी जाती है, जिसे आमतौर पर आपात परिस्थितियों में सबसे पहले भेजा जाता है।
इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ संभावित जमीनी कार्रवाई से इंकार नहीं किया है। उनके इस बयान ने भू-राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि खाड़ी क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों का बढ़ना वैश्विक सुरक्षा और तेल आपूर्ति पर असर डाल सकता है। होर्मुज जलडमरूमध्य पहले ही संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, जहां किसी भी तरह का सैन्य टकराव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।


